Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » परिवार को बंधक बनाकर 15 लाख की डकैती, घटना से मचा हडकम्प

परिवार को बंधक बनाकर 15 लाख की डकैती, घटना से मचा हडकम्प

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शहर कोतवाली के गांव पीनना में हथियारों से लैस बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बनाकर करीब 15 लाख की डकैती की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलने पर  हडकम्प मच गया। जानकारी मिलने पर अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और परिवार के लोगों से वार्ता की। पुलिस इस घटना को संदिग्ध मानकर चल रही है। जबकि परिवार के लोग लूट की घटना का दावा कर रहे है। पीड़ित महिला शिवानी ने पुलिस को बताया कि वह घर से दवाई लेने बाहर गई हुई थी। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर उसके पति और बच्चों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। महिला का आरोप है कि लुटेरों ने न केवल अलमारी के ताले तोड़े, बल्कि उन्हें घर के उन गुप्त ठिकानों की भी जानकारी थी जहाँ जमीन के नीचे कीमती जेवरात छिपाकर रखे गए थे। बदमाशों ने जमीन खोदकर जेवर निकाले और फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल