Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » बैलेंस नेगेटिव होने पर शाम 6 से सुबह 8 बजे तक व सरकारी अवकाश के दिन नहीं कटेगी बिजली

बैलेंस नेगेटिव होने पर शाम 6 से सुबह 8 बजे तक व सरकारी अवकाश के दिन नहीं कटेगी बिजली

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर के संबंध में जानकारी देने के लिए अपने कार्यालय पर पत्रकारों के साथ वार्ता की है। उन्होंने स्मार्ट मीटर के कई बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि  स्मार्ट मीटर को रिचार्ज करने पर बिजली दर में दो फीसदी की छूट की गई है। पावर कारपोरेशन के द्वारा उक्त उपभोक्ताओं को  भविष्य में भी विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि  मुजफ्फरनगर में 87446 स्मार्ट मीटर और शामली में 116081 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके है। बैलेंस नेगेटिव होने पर तीन दिन की अवधी में उपभोक्ता की बिजली कट जाएगी। वहीं रिचार्ज करने पर करीब दो घंटे के अंदर बिजली आपूर्ति बहाल होगी। उन्होंने कहा कि शाम को 6 बजे से अगले दिन छह बजे तक और रविवार, राजपत्रित अवकाशों को बिजली नहीं काटी जाएगी। अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि रिचार्ज करने के बाद भी आपूर्ति सामान्य न होने पर की स्थित में उपभोक्ता 1912 हेल्पलाईन पर कॉल कर सकते है। वहीं व्हाट्सएप नम्बर 7859804803 के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि पूर्व में जमा सुरक्षा धनराशि को बकाया में समायोजित किया जाएगा। पुराने पोस्टपेड बकाया का भुगतान उपभोक्ता की सुविधा अनुसार किस्तों में किया जा सकेगा। प्रत्येक रिचार्ज पर 10 से 25 प्रतिशत तक समायोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल