Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » मुजफ्फरनगर में पीएनजी गैस कनेक्शन के रजिस्ट्रेशन को बढाया गया समय

मुजफ्फरनगर में पीएनजी गैस कनेक्शन के रजिस्ट्रेशन को बढाया गया समय

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन की अत्यधिक मांग एवं बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने नए कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु अपने कार्यालय के कार्य समय में विस्तार किया है।

अब ग्राहक सुबह 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक सप्ताह के सातों दिनों में IGL कार्यालय में आकर नए पाइप्ड गैस कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले यह समय शाम 6 बजे तक निर्धारित था, जिसे अब बढ़ाकर रात 10 बजे तक कर दिया गया है।

दिलीप कपूर, जीए हेड एवं मुख्य महाप्रबंधक (मुज़फ्फरनगर, शामली एवं मेरठ) ने बताया कि सभी इच्छुक नागरिकों से अनुरोध है कि वे इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के स्वरूप स्क्वायर, प्रथम तल, महावीर चौक, मुज़फ्फरनगर स्थित कार्यालय में आकर जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन कराएं।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कनेक्शन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर दिए जाएंगे।

साथ ही, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) के नए पीएनजी (पाइप नैचुरल गैस) कनेक्शन की अधिक जानकारी के लिए इच्छुक ग्राहक आज ही संपर्क करें।
मोबाइल: 7428097827

24×7 गैस आपूर्ति, सस्ती, सुरक्षित, सुविधाजनक और भरोसेमंद गैस सुविधा का लाभ उठाएं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल