Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » छात्राओं को दी यातायात नियमों व हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी

छात्राओं को दी यातायात नियमों व हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर  सिद्धार्थ मिश्रा द्वारा डी.ए.वी. डिग्री कॉलेज, मुजफ्फरनगर में छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगण के साथ मिशन शक्ति फेस-5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन आशुतोष कुमार सिंह व साइबर क्राइम पुलिस टीम मौजूद रही।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही साइबर क्राइम से बचाव के उपायों एवं यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता पर भी विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि डिजिटल युग में सतर्कता एवं जागरूकता ही सुरक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है।

इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे—विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं नशा मुक्ति भारत अभियान आदि के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जिनमें वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, स्वास्थ्य सेवा-102 एवं 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930 शामिल हैं तथा सभी को जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित कर इन सेवाओं के उपयोग हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल