Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » खटीक समाज ने धूमधाम से निकाली महामाई माता जी की शोभा यात्रा, जयकारो से गुंजा शहर

खटीक समाज ने धूमधाम से निकाली महामाई माता जी की शोभा यात्रा, जयकारो से गुंजा शहर

 

मुज़फ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

खटीक समाज द्वारा महामाई माता जी की भव्य शोभा यात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में कस्बा बुढ़ाना के मुल्तानिया परिवार ने हिस्सा लिया और माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूरे मार्ग में जय माता दी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और जगह-जगह लोगों ने शोभा यात्रा का स्वागत किया।
शोभा यात्रा के दौरान आकर्षक झांकियां और धार्मिक गीतों ने वातावरण को और भी भक्ति से सराबोर कर दिया। आयोजन को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस दौरान खटीक समाज के युवाओं अपनी पारंपरिक कला ‘पटा’ का प्रदर्शन भी किया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया। शोभा यात्रा शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई ।शोभा यात्रा में चौधरी रमेश, सोराज, राहुल, निखिल, छोटू, वाशु, विनीत, सुनील आदि समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल