Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पति की जमानत को पहुंची दोनों पत्नियां आपस में भिडी, दोनो पक्षाें के बीच हुई मारपीट

पति की जमानत को पहुंची दोनों पत्नियां आपस में भिडी, दोनो पक्षाें के बीच हुई मारपीट

मेरठ। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मारपीट के एक मामले में अपने पति की जमानत के लिए कोर्ट में पहुंची दोनों पत्नियां आपस में भिड गई। कोट परिसर में दोनों पत्नी और उनके परिजनों के बीच जमकर मारपीट हुई। थाना देहली गेट के पूर्वा महावीर निवासी फुरकान का सबसे पहले निकाह शबाना से हुआ। कुछ आपसी मदभेद को लेकर संबंधों में विरोध शुरू हो गया।इसके बाद फुरकान ने पूर्वा महावीर की ही रहने वाली शाहीन से दूसरा निकाह कर लिया। अब फुरकान शाहीन के साथ रह रहा है। फुरकान का एक युवक के साथ झगडा हो गया। पुलिस ने उसे शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। उधर जनकारी मिलने पर उसके दोनों पत्नियां भी कोर्ट परिसर पहुंच गईं। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत किया। वहीं उक्त महिलाओं को हिरासत में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल