मेरठ। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शुक्रवार को हापड स्टेंड के समीप स्थित भारत पेट्रोल पम्प पर अचनाक पेट्रोल खत्म हो गया। पेट्रोल खत्म होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पडा। बताया जाता है कि रामनवमी की छुट्टी होने के कारण मथुरा डिपो से पेट्रोल की सप्लाई समय पर नहीं हो पायी। पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों ने बताया कि पेट्रोल की गाडी आम दिनों में मथुरा डिपो से आती है। रामनवमी की छुटटी होने के कारण पेट्रोल नहीं आ पाया है। वैसे शाम तक पेट्रोल आने की पूरी उम्मीद है।

Author: hindustancitynews
Post Views: 110






