Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » रामनवमी पर पुलिस लाइन की किया गया 151 कन्याओं का पूजन

रामनवमी पर पुलिस लाइन की किया गया 151 कन्याओं का पूजन

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

शुक्रवार को पावन पर्व रामनवमी के शुभ अवसर पर एवं मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा, उनकी धर्मपत्नी डॉ0 नीलम राय, नगर पालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप एवं पुलिस अधीक्षक अपराध(नोडल अधिकारी मिशन शक्ति) इन्दु सिद्धार्थ द्वारा मंदिर प्रांगण में विधि-विधान से कन्या पूजन कर कन्याओं को उपहार भेंट करते हुए उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 151 कन्याओं एवं 20 लांगूर का विधिवत पूजन किया गया तथा उन्हें सम्मानित करते हुए महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।

🔸 कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कन्याओं एवं उनके अभिभावकों को लघु फिल्म के माध्यम से “गुड टच-बैड टच” सहित महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।

अधिकारियों द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति समाज को जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस सहायता लेने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी जानसठ  रूपाली राय चौधरी, प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

🔸 मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे समाज में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण सुदृढ़ हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल