मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

जनपद मुजफ्फरनगर में अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नई मण्डी व थाना प्रभारी नई मण्डी के नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

अवगत कराना है आज दिनांक 25.03.2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुई जिसमें कुछ युवक इक्ट्ठा है तथा एक युवक द्वारा सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराते हुए असामाजिक कृत्य किया जा रहा था, जिससे आमजन में भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही थी।
थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा उक्त वीडियो का तत्काल संज्ञान लिया गया तथा जांचोपरांत संबंधित व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित कर उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया एवं पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
*गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का नामः-*
*1.* रिंकु पुत्र राम सजीवन निवासी सैनिक विहार थाना नई मण्डी,मुजफ्फरनगर (उम्र करीब 26 वर्ष)
*बरामदगी का विवरणः-*
*1.* एक तलवार नाजायज
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0स0 143/26 धारा 4/25 आर्मस एक्ट थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर ।






