मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत के वार्डों का परिसीमन कर प्रस्तावित सूची को चस्पा किया गया है। प्रस्तावित सूची पर दो अगस्त तक आपत्तियां मांगी गई है। नगर पालिका मुजफ्फरनगर का सीमा विस्तार होने पर सदर के 10 और चरथावल का एक गांव शहर में शामिल हुआ है। जिस कारण जिला पंचायत के तीन वार्ड कम हो गए है। जिला पंचायत में पहले 43 वार्ड थे। जिला पंचायत के वार्डों का पुनर्गठन होने पर 40 वार्ड रह गए है। सदर, चरथावल और खतौली के परिसीमन में आंशिक बदलाव हुआ है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर वार्डों की सूची को चस्पा करते हुए आपत्तियां मांगी गई है। मंगलवार को पहले दिन डीपीआरओ कार्यालय में मात्र एक आपत्ति आयी है। यह आपत्ति चरथावल की एक बीडीसी सीट को लेकर आयी है।
जिला पंचायत में पहले 43 वार्ड थे। नगर पालिका मुजफ्फरनगर का सीमा विस्तार होने पर सदर के 10 और चरथावल का एक गांव शहर में शामिल हो गया है। वहीं खतौली नगर पालिका में ग्रामीण खतौली का आंशिक भाग शामिल हुआ है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए वार्डों का परिसीमन किया गया है। जिसमें तीन वार्ड कम होने पर 40 वार्ड रह गए है। पूर्व में 21,71,806 जनसंख्या थी, 11 गांव नगर पालिका में चले जाने पर 1,55,066 आबादी कम हो गई है। अब 20,16,740 आबादी शेष बची है। पूर्व में जिला पंचायत के वार्ड संख्या 8 में सुजडू, वहलना, अलमासपुर थे, जो अब नहीं है। वार्ड संख्या दस में सरवट, शाहबुद्दीनपुर, वार्ड सात में कूकडा, सहावली और बीबीपुर भी हट गए है। चरथावल के खांजापुर नगर पालिका में चले जाने पर चरथावल की आबादी 46019 रह गयी है।
सदर क्षेत्र से बीडीसी की कम हो गई 75 सीट
मुजफ्फरनगर। सदर क्षेत्र में पहले बीडीसी की 185 सीट थी। 11 गांव नगर पालिका में चले जाने पर 75 बीडीसी सीट कम हो गई है। अब 110 बीडीसी सीट रह गई है। वहीं चरथावल क्षेत्र में पहले 109 बीडीसी सीट थी। यहां पर भी एक सीट कम हुई है। अब यहां पर 108 बीडीसी सीट रह गई है। खतौली में पहले 138 बीडीसी सीट थी। एक सीट कम होने पर 137 बीडीसी सीट रह गई है। वहीं पूर्व में 498 ग्राम पंचायत थी। जिसमें से 11 ग्राम पंचायत नगर पालिका में शामिल हो गई। अब 487 ग्राम पंचायत रह गई है।
दस अगस्त तक होगा अंतिम सूची का प्रकाशन
मुजफ्फरनगर। डीपीआरओ रेणु श्रीवास्तव ने बताया कि वार्डों के प्रस्तावित सूची पर दो अगस्त तक आपत्तियां मंागी गई है। तीन अगस्त से पांच अगस्त तक आपित्तयों का निस्तारण किया जाएगा। छह से दस अगस्त तक सूची का अंतिम प्रकाशन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत के वार्डों से संबंधित आपत्ति जिला पंचायत कार्यालय और क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत से संबंधित आपत्तियां डीपीआरओ कार्यालय में प्राप्त की जाएगी।
