Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » जिले में खुलेंगे 10 से अधिक एग्री जंक्शन, युवाओं को मिलेगा रोजगार

जिले में खुलेंगे 10 से अधिक एग्री जंक्शन, युवाओं को मिलेगा रोजगार

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जिले में शीघ्र 10 से अधिक एग्री जंक्शन खुलने जा रहे है। इनके खुलने से युवाओं को रोजगार को मौका मिलेगा। कृषि उद्यमी स्वावलंबन (एग्री जंक्शन) योजना के लिए अधिकतम 40 वर्ष आयु होनी चाहिए। कृषि स्नातक को प्रशिक्षण लेने पर खाद, बीज व दवा के लिए मुफ्त लाइसेंस मिलेंगा। वहीं कृषि, डेयरी और हार्टिकल्चर की पढाई करने वाले उधमी बनेंगे।
किसानों के लिए कृषि विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं का संचालन हो रहा है। अब प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन (एग्री जंक्शन) योजना के तहत जिले में 10 से अधिक केंद्र खुलेंगे। इसके लिए विभाग ने युवाओं से आवेदन मांग लिए हैं। प्रदेश सरकार कृषि स्नातकों के लिए स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलंबन (एग्री जंक्शन) योजना की शुरूआत की है। जिसके तहत कृषि, डेयरी या फिर हॉर्टिकल्चर की पढ़ाई करने वालों को उद्यमी बनाया जाएगा। चयनित युवाओं को सरकार उद्यम चलाने का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ खाद, बीज और दवा आदि की बिक्री करने का मुफ्त लाइसेंस भी दिया जाएगा। इसके साथ ही चयनित युवाओं को सरकार की तरफ से लोन भी दिया जाएगा। जिससे युवा अपना उद्यम स्थापित कर पाएं। इसके लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि एवं संबद्ध विषयों में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। योजना के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है। कृषि स्नातक, कृषि व्यवसाय प्रबंधन स्नातक, कृषि विषय से पढ़ने वाले युवा इसका आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्रों की संख्या अधिक होने पर जिला स्तरीय समिति चयन करेगी। चयनित युवाओं को उद्यम स्थापना व संचालन का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। कृषि व्यवसाय के लिए जरूरी लाइसेंस फीस में छूट मिलेगी। बैंक से ऋण के ब्याज पर 7.5 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। केंद्र के लिए एक हजार रुपये प्रति माह किराया भी मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल