मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


शनिवार को राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शिव चौक पर बने कांवड कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया है। कांवड कंट्रोल रूम के साथ खोया पाया केन्द्र भी बनाया गया है। इस कांवड कंट्रोल रूम के द्वारा कांवड यात्रा पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी, वहीं कांवडियों से संबंधित शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।
नगर पालिका के द्वारा शिव चौक पर कांवड कंट्रोल रूप और खोया पाया केन्द्र बनाया गया है। शनिवार को राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने संयुक्त रूप से कांवड़ कंट्रोल रूम एवं खोया पाया केन्द्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा भी मौजूद रहे। यहां पर मंत्री और चेयरपर्सन ने डीएम व एसएसपी के साथ मिलकर सीसीटीवी के माध्यम से की जा रही कांवड़ यात्रा की निगरानी की व्यवस्था को परखा और सतर्क रहकर सुरक्षा को लेकर निर्देश दिये। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कंट्रोल रूम के माध्यम से शिव भक्त कांवड़ियों का जिले और नगर में स्वागत करते हुए शासन व प्रशासन, पालिका और स्थानीय लोगों के द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी दी। करीब 750 सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी हो रही है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि शहर में आगमन कर रहे शिव भक्त कांवड़ियों का अतिथि देवो भव: की सनातन संस्कृति और परम्परा के साथ स्वागत की सभी तैयारियां की गई हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार भक्तों का मार्गदर्शन किया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में करीब 21.9 किलोमीटर लंबे कांवड़ मार्ग पर पालिका ने बल्लियों के साथ इमरजेंसी लाइट की व्यवस्था की है। प्रतिदिन आठ घंटे की शिफ्ट में 150 अतिरिक्त आउटसोर्स सफाई कर्मचारी सेफ्टी किट और उपकरणों के साथ तैनात किये जा चुके हैं। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, सीओ सिटी राजू कुमार साव, सभासद मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, रजत धीमान, शौकत अंसारी, देवेश कौशिक, योगेश मित्तल, अन्नू कुरैशी, मोहित मलिक, हनी पाल, मौ. खालिद, विजय चिंटू, शहजाद चीकू, हिमांशु कौशिक, अमित पटपटिया, हसीब राणा, प्रमोद कुमार, शोभित गुप्ता, नौशाद पहलवान, व्यापारी कृष्णगोपाल मित्तल, शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा, सुनील तायल, विशाल गर्ग, रोहिल वाल्मीकि, सुरेन्द्र अग्रवाल, एई निर्माण नैपाल सिंह, जेई राजीव सोनकर, लिपिक तनवीर आलम आदि मौजूद रहे।







