मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पावर कारपोरेशन के द्वारा जनपद की बिजली व्यवस्था में सुधार करने के लिए आरडीएसएस योजना के तहत कार्य कराया जा रहा है। मुजफ्फरनगर क्षेत्र में आरडीएसएस योजना में स्वीकृत 175.68 करोड की धनराशि के अंतर्गत करीब 86 फीसदी कार्य पूर्ण हुआ है।
मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने बताया कि मुजफ्फरनगर क्षेत्र में 49 नग फीडर सेग्रीगेशन, 17 नग फीडर बाईफरकेशन एवं 187 नग फीडरों पर रिकण्डक्टरिंग का कार्य कराया गया है। वहीं एलटी एबी केबिल से संबंधित कार्य पूर्ण किये जा चुके है तथा शेष कार्य प्रगति पर है। चोरी बाहुल्य क्षेत्रों में 3.50 करोड से आर्मर्ड केबल 50 वर्ग मीटर में से 16 फीसदी कार्य पूर्ण हुआ है। उक्त योजना में 5.92 करोड की लागत से 07 नग फीडरों पर फीडर सेग्रीगेशन का कार्य प्रस्तावित था जिसे शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरडीएसएस एलआर योजना के अन्तर्गत 15.94 करोड की लागत के अतिरिक्त 26 नग फीडरों पर फीडर सेग्रीगेशन का कार्य प्रस्तावित है जिसमें कार्यदायी संस्था मैसर्स वीवीआईपी लि. गाजियाबाद द्वारा शत-प्रतिशत सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।







