Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » मुजफ्फरनगर में भूकंप के झटके

मुजफ्फरनगर में भूकंप के झटके

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

गुरुवार की सुबह दिल्ली  एनसीआर  से लेकर मुजफ्फरनगर  तक भूकंप के  झटके लगे हैं। मुजफ्फरनगर में सुबह करीब 9.02 बजे भूकंप के झटके आये है। यह भूकंप के झटके करीब 10 से 12 सेकेंड के लिए महसूस हुई है। भूकंप के झटके लगने पर लोग घरों से बाहर निकल गए।दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह बारिश के बीच भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटके करीब 10 सेकंड तक महसूस किए गए।रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.1 रही। भूकंप के झटके सुबह 9.02 बजे महसूस किए गए। ये झटके दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हरियाणा का रोहतक था बताया जा रहा है।भूकंप के झटकों से डरकर लोग घरों और दफ्तरों से निकलकर बाहर भागे। लोगों ने बताया है कई सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल