Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » एडीएम ने महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर के जन्मदिवस की तैयारी को लेकर की बैठक

एडीएम ने महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर के जन्मदिवस की तैयारी को लेकर की बैठक

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

सोमवार को जिला पंचायत के सभागार में एडीएम वित्त एंव राजस्व अनिरूद्ध प्रताप ने आगामी दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस की तैयारियों को लेकर बैठक की है। बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों पर प्रकाश डाला गया है।
बैठक में 2 अक्टूबर के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा, तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय पर्व को गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्वक मनाए जाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर के अवसर पर सरकारी एवं सार्वजनिक भवनों में निर्धारित समय पर ध्वजारोहण, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित की जाए। साथ ही स्वच्छता, जनजागरूकता तथा सामाजिक समरसता से संबंधित कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाए। बैठक में संबंधित विभागों को कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एडीएम प्रशासन देश दीपक सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल