Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » विश्व रेबीज दिवस: मंडी समिति परिसर में 70 से अधिक पालतू पशुओं का टीकाकरण

विश्व रेबीज दिवस: मंडी समिति परिसर में 70 से अधिक पालतू पशुओं का टीकाकरण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

विश्व रेबीज दिवस पर निराश्रित एवं पालतू कुत्तों, बंदरों तथा बिल्लियों में रेबीज बीमारी से बचाव के लिए सेवा संकल्प अभियान के तहत एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा ब्रिलियंट बायोफार्मा के सहयोग से मंडी समिति परिसर में आयोजित शिविर में 70 से अधिक पालतू पशुओं का एंटी रेबीज टीकाकरण किया गया।


मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने एंटी रेबीज टीकाकरण की उपयोगिता बताते हुए कहा कि रेबीज एक जानलेवा बीमारी है। यह संक्रमित कुत्ते, बिल्ली, रैकून, लोमड़ी और सियार आदि के काटने या चाटने से अन्य पशुओं और मनुष्यों में फैल सकती है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण ही इस बीमारी से बचाव का प्रमुख उपाय है। इसलिए लोगों को अपने आसपास रहने वाले निराश्रित एवं पालतू कुत्तों तथा बिल्लियों का समय से टीकाकरण अवश्य कराना चाहिए। शिविर में ब्रिलियंट बायोफार्मा के एरिया मैनेजर प्रतीक गर्ग ने शिविर में पहुंचे पशुपालकों को डॉग बिस्किट एवं कंपनी के अन्य उत्पाद उपहार स्वरूप वितरित किए। शिविर का संचालन उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सदर डॉ. शक्ति प्रताप एवं उनकी टीम तथा पशुपति जीव सेवा फाउंडेशन मुजफ्फरनगर के अमन सोनकर और उनकी टीम ने किया। टीकाकरण अभियान में अनुगूंज सेवा फाउंडेशन की गुंजन शर्मा ने भी सहयोग किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल