मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शहर की सब्जी मंडी के पीछे स्थित लोहिया बाजार में रविवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। ये दुकान एक हिंदूवादी संगठन के राष्ट्रीय स्तर के नेता के भाई की बताई गई है। आग इतनी विकराल थी कि दुकान में रखा रुई, गैस पाइप और अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से भवन को भी काफी नुकसान पहुंचा।

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 168






