Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पीएम के जन्मदिन पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर मंत्री ने की बैठक

पीएम के जन्मदिन पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर मंत्री ने की बैठक

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विकास भवन के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की है। बैठक में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को ‘सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण’ की भावना के साथ व्यापक जनभागीदारी से मनाए जाने हेतु कार्यक्रमों की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं क्रियान्वयन की विस्तारपूर्वक समीक्षा की।


उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पार्टी पदाधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा, गरीब कल्याण और जनहित के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत है। उनके जन्मदिवस को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचने के संकल्प के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक कार्यक्रम में सेवा और जनकल्याण की भावना प्रमुखता से परिलक्षित हो। कार्यक्रमों को भव्यता के साथ-साथ गरिमा, अनुशासन और प्रभावशीलता के साथ संपन्न कराने के लिए संगठन एवं प्रशासन समन्वय के साथ कार्य करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल