मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

डीएम उमेश मिश्रा ने अपने कैंप कार्यालय के सभागार में निराश्रित गोवंश संरक्षण को लेकर बैठक की है। निराश्रित गोवंश संरक्षण हेतु गठित जिला स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक करते हुए अधिकारियों को विभिन्न बिन्दुओं पर दिशा निर्देश दिए है।


बैठक में डीएम के द्वारा चारागाह की भूमि पर नेपियर की बुवाई करने तथा गौशालाओं में जल भराव कीचड़ आदि की समस्या का तत्काल निदान करने के लिए समस्त उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया है। वहीं आवश्यकता अनुसार भूसा भंडारण तथा अन्य कार्यों हेतु शेड निर्माण कराने और अन्य मूलभूत आवश्यकताओं संबंधी कमीयों को दूर करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि 3 सितंबर को गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला तथा सदस्य दीपक गोयल जनपद भ्रमण के लिए आ रहे है। इसलिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देश भूषण, अपर जिलाधिकारी प्रशासन देश दीपक सिह, जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. जितेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।






