Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » नगर पालिका ने कांवड मार्ग से हटाई गई झुग्गी झोपडी और अवैध बोर्ड

नगर पालिका ने कांवड मार्ग से हटाई गई झुग्गी झोपडी और अवैध बोर्ड

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शुक्रवार को नगर पालिका की टीम ने मदीना चौक से बझेडी अंडर पास तक कांवड मार्ग पर अवैध रूप से स्थित झुग्गी झोपडी को हटाया गया है। वहीं कच्ची सड़क से मदीना चौक पर स्ट्रीट लाइट के पोल पर लगे अवैध बोर्ड को हटाते हुए जब्त किया गया है।


नगर पालिका के द्वारा कांवड मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को प्रभारी टीएस पारूल यादव, राजस्व निरीक्षक अमरजीत और अमित कुमार आदि के द्वारा कांवड मार्ग से अतिक्रमण हटवाया गया है। पालिका के राजस्व विभाग की टीम ने कच्ची सड़क डिवाइडर पर लगे स्ट्रीट लाइट के पोल से अवैध बोर्ड हटाए गए है। इन सभी अवैध बोर्ड को जब्त करते हुए ट्रैक्टर ट्राली में रखकर नगर पालिका में लाया गया है। वहीं मदीना चौक से बझेडी अंडर पास तक सड़क के किनारे अवैध झुग्गी झोपडी बनी हुई थी। जिस पालिका ने टीम ने कार्रवाई करते हुए हटाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल