Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » बिजली आपूूर्ति ठप होने पर गहरा पेयजल संकट, पानी को तरसे लोग

बिजली आपूूर्ति ठप होने पर गहरा पेयजल संकट, पानी को तरसे लोग

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूूज

मंडी समिति बिजलीघर के फीडर में खराबी होने से मोहल्ला कल्याणपुरी में स्थित नलकूप संख्या 54 को सप्लाई नहीं मिल पायी। जिस कारण नलकूप कई घंटे बंद रहा है। ऐसे में वार्ड संख्या 18 में पेयजल संकट गहरा गया। लोगों को इस दौरान काफी परेशानी का सामना भी करना पडा है।
मंडी समिति बिजलीघर से नई मंडी फीडर के माध्यम से नगर पालिका के नलकूप संख्या 54 को बिजली आपूर्ति की जाती है। उक्त फीडर में खराबी के चलते नलकूप की बिजली आपूर्ति बाधित है। नलकूप बंद होने से वार्ड 18 के विभिन्न मोहल्लों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो गई है। गर्मी के मौसम में पानी की समस्या के चलते लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग और नगर पालिका अधिकारियों से इस मामलले की शिकायत की। लोगों ने अधिकारियों से फीडर की खराबी को तत्काल दूर कराने के साथ नलकूप संख्या 54 की बिजली आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है, ताकि पूरे वार्ड में पानी की व्यवस्था सामान्य हो सके। उधर पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों के द्वारा फीडर में आयी खराबी को सहीं किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल