मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) द्वारा सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए स्वर्गीय श्री अर्जुन, जो होमगार्ड के रूप में कार्यरत थे तथा पंजाब नेशनल बैंक में वेतन खाता रखते थे जिसमें खातेदार की असामयिक मृत्यु होने पर 40 लाख का बीमा उपलब्ध है ,उनके परिवार को ₹40 लाख की बीमा धनराशि का जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अपने कार्यालय में चेक प्रदान किया। उन्होंने परिवार वालों से कहा कि उक्त धनराशि का सदुपयोग करें और बेटी के नाम भी धनराशि जमा करें, उन्होंने बैंक को निर्देश दिए कि बीमा धनराशि में 20 लाख रुपए बच्ची के नाम से एफडी फिक्स कराना सुनिश्चित करें।

ज्ञात हो कि अर्जुन का असामयिक निधन एक सड़क दुर्घटना में हो गया था। उनके बीमा दावे के अंतर्गत ₹40 लाख की बीमा राशि उनकी माता श्रीमती मौसम देवी को प्रदान की गई।
इस अवसर पर राजिंदर पाल, मंडल प्रमुख एवं आर एल दास उप मंडल प्रमुख ,पीएनबी बैंक तथा अंकिता श्रीवास्तव, जिला कमांडेंट, होमगार्ड्स, उपस्थित रहे।
बीमा राशि का यह भुगतान पीएनबी के वेतन खाता धारकों को उपलब्ध बीमा सुविधाओं के महत्व को दर्शाता है। बैंक अपने ग्राहकों एवं उनके परिवारों को कठिन परिस्थितियों में वित्तीय सुरक्षा एवं सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
पंजाब नेशनल बैंक एक अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है, जो न केवल वेतन खाता धारकों, बल्कि महिलाओं, किसानों, सैनिकों तथा समाज के अन्य वर्गों के लिए भी विभिन्न बैंकिंग एवं बीमा लाभ वाली बचत खाता योजनाएं उपलब्ध कराता है।
पीएनबी अपने ग्राहकों एवं उनके परिवारों को व्यापक वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने तथा उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।






