Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » भाकियू ने घेरा वन विभाग कार्यालय और जमकर किया धरना प्रदर्शन

भाकियू ने घेरा वन विभाग कार्यालय और जमकर किया धरना प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

भारतीय किसान यूनियन तोमर ने सोमवार को विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर वन विभाग कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए जमकर धरना प्रदर्शन किया है। किसानों ने प्रदर्शन करते हुए क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं को वन विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखा है। प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने वन विभाग से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।


धरना प्रदर्शन के दौरान डीएफओ की देखरेख में फॉरेस्ट अधिकारी एवं सदर रेंजर ने संगठन के प्रतिनिधियों को समस्याओं के समाधान का मजबूत आश्वासन दिया। इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किए जाने की बात कही गई। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार डीएफओ के आने के बाद पांच दिन के भीतर 11 मंडल प्रतिनिधि मिलकर शेष समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों से वार्ता करेंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शमशाद अहमद, जिला महासचिव सिराजुद्दीन, युवा ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष दिलशाद, नगर उपाध्यक्ष असलम शेख, प्रदेश सचिव मुस्तफा राणा, जिला सचिव जमीर अहमद, नितिन, राजू, समीर, जहीर अंसारी सहित सैकड़ों किसान एवं संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल