Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » तहसील में हो रहे भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी पर भडके किसान, कार्रवाई न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

तहसील में हो रहे भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी पर भडके किसान, कार्रवाई न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज
तहसील में लेखपालों के द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ भाकियू अ. के नेतृत्व में किसानों ने सदर तहसील में जमकर प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करने और अन्य मांगों को लेकर एसडीएम सदर निकिता शर्मा को ज्ञापन दिया है।


भाकियू अ. के मंडल महासचिव विपिन त्यागी ने कहा खाद की किल्लत को खत्म कराते हुए किसानों को खाद समय पर उपलब्ध कराए जाए। वहीं क्षेत्र में नकली कीट नाशक, नकली फंगीसाईड पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि खसरा खतौनी में गलत अंश निर्धारण करके किसानो से अवैध उगाई को रोका जाए। तहसील में लेखपालों के द्वारा भ्रष्टचार व रिश्वतखोरी पर रोक लगाई जाए। पीएम किसान सम्मान निधि, वृद्धा व विधवा पैशन के लिये ग्राम दर ग्राम कैम्प लगाया जाए। आधार कार्ड ठीक कराने के नाम पर भारी लूट व भष्टाचार हो रहा है। जिसे बंदा कराया जाए। आवारा पशुओ की समस्या को ध्यान में रखते हुये उन्हें गोशाला में संरक्षित किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि 15 दिन के अंदर उक्त सभी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अंकित, सुरेन्द्र, मुकेश ठाकुर, शहजाद, सुधीर शर्मा, राकेश शर्मा, मोहसिन, राजीव सहरावत आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल