मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शहर के मोहल्ला आबकारी में कुछ मकानों की टंकियों से गंदा पानी आ रहा है। बताया जा रहा है कि पानी हल्का पीला आ रहा है। पानी में कुछ मिटटी के कण भी आ रहे है। कुल मिलाकर पानी पीने योग्य नहीं आ रहा है। खराब पानी को लेकर लोगों के स्वास्थ्य खराब होने की भी चिंता जताई है। मोहल्लेवासियों ने पालिका प्रशासन से पानी में सुधार कराने की मांग की है।

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 177






