मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज
शासन की मंशा के अनुरूप आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत दिनांक 14 अगस्त 2026 को कैम्पस, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मुजफ्फरनगर द्वारा एक भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी आयोजन में मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल , माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार ने कैम्पस परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर प्रशिक्षणरत छात्र-छात्राओं को रवाना किया।
तिरंगा रैली को रवाना करते हुये, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कपिल देव अग्रवाल जी, ने कहा कि 9 से 17 अगस्त तक चल रहे इस हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के दिल में राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और राष्ट्रभावना को और अधिक मजबूत करना है। यह भी बताया कि यह कार्यक्रम जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक रूप से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने प्रशिक्षणरत छात्र-छात्राओं अधिकारियों/कर्मचारियो से स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों पर आन-बान-शान से तिरंगा फहराने का आह्वान किया।
तिरंगा यात्रा रैली कैम्पस परिसर से राष्ट्रीय राजमार्ग-58 से होते हुए विकास भवन तक पहुँची एवं तत्पश्चात् कैम्पस परिसर में सामूहिक राष्ट्रगान के साथ इसका समापन हुआ। यात्रा मार्ग भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से गुंजायमान रहा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी के विशिष्ट निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी , एवं श्री बी0बी0 सिंह, मण्डलीय संयुक्त निदेशक सहारनपुर मण्डल सहारनपुर एवं उनके कार्यालय कर्मचारी गोविन्द राम, वरिष्ठ सहायक, बालेश कुमार, राजेश जैन, चैयरमैन, आई0एम0सी0 राजकीय आई0टी0आई0 मुजफ्फरनगर/ लघु उद्योग भारती, पंकज जैन, महाप्रबन्धक गॉधी टैण्ट हाउस, मुजफ्फरनगर, अनुज गोयल, अंकित सिंघल, प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई0 बुढाना, संजय कुमार, कार्यदेशक के साथ राजकीय आई0टी0आई0 पुरकाजी एवं मुजफ्फरनगर में कार्यरत समस्त स्टाफ, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन कार्यालय में कार्यरत अक्षय कुमार, एम0आई0एस0 मैनेजर एवं निजी प्रशिक्षण प्रदाताओं के चैयरमैन एवं सामजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
तिरंगा रैली समापन के उपरान्त मुकेश प्रताप सिंह, नोडल प्रधानाचार्य, राजकीय आई0टी0आई0 मुजफ्फरनगर द्वारा तिरंगा यात्रा रैली में उपस्थित हुये समस्त पदाधिकारियों/अतिथियो को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 246






