मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पिछले कई दिनों से हो रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल बना हुआ है। सावन के दूसरे सोमवार को सुबह से ही उमस से बुरा हाल बना हुआ था। करीब साढे आठ बजे आकाश में काले बादल उमड आए और कुछ देर के बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश से लाेगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है। उधर बारिश के कारण शहर में विभन्न स्थानों पर जलभराव हो गया। बारिश से शिवभक्तों को भी काफी राहत मिली है, लेकिन कांवड मार्ग पर जलभराव होने के कारण परेशानियों का भी सामना करना पडा है।

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 185






