Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » कांवड यात्रा में लापरवाही करने वाले आठ अधिकारियों से डीएम नाराज, भेजा कारण बताओ नोटिस

कांवड यात्रा में लापरवाही करने वाले आठ अधिकारियों से डीएम नाराज, भेजा कारण बताओ नोटिस

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

डीएम उमेश मिश्रा ने कांवड यात्रा का जायजा लेते हुए अधिकारियों की ड्यूटी को परखा है। इस दौरान डीएम को जिला कृषि अधिकारी, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी समेत आठ अधिकारी कांवड ड्यूटी में अनुपस्थित मिले है। डीएम ने कडी नाराजगी जताते हुए इन आठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भेजा है। वहीं स्पष्टीकरण भी मांगा है।
कांवड यात्रा के दौरान विनोद कुमार डाबरा, प्राविधिक सहायक, ग्रुप-सी कार्यालय भूमि संरक्षण अधिकारी , कमलेश बाबू खंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड पुरकाजी, धर्मेंद्र कुमार सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी, तरुण कुमार प्राविधिक सहायक ग्रुप सी भूमि संरक्षण अधिकारी, राहुल सिंह तेवतिया जिला कृषि अधिकारी, ओम हरि उपाध्याय जिला पूर्ति अधिकारी, अभिनव राज प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग, संजय सिसोदिया जिला गन्ना अधिकारी, संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी दिए गए निर्धारित स्थानों पर लगाई गई थी जो निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशैली से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आप शासन की मुख्य प्राथमिकता वाले कांवड यात्रा-2026 जैसे कार्यों में रूचि नहीं ले रहे है। जोकि उच्चाधिकारियो के आदेशों की घोर अवहेलना एवं आपकी लापरवाही का द्योतक है। उन्होंने कहा कि आपकी तैनाती क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था की ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के निमित्त आप अपना लिखित स्पष्टीकरण 02 दिवस के भीतर कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत करें। यदि आपका स्पष्टीकरण समयान्तर्गत प्राप्त नहीं होता है अथवा सन्तोषजनक नहीं पाया जाता है, तो आपके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ किये जाने हेतु अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व आपका होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल