Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » शेरनगर प्रकरण में संबंधित पंचायत सचिव के खिलाफ होगी कार्रवाई

शेरनगर प्रकरण में संबंधित पंचायत सचिव के खिलाफ होगी कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरनगर प्रकरण में संबंधित सचिव के खिलाफ जिला प्रशासन के द्वारा कडी कार्रवाई की जाएगी। सचिव के द्वारा उक्त तालाब की सफाई नहीं कराई गई। जिस कारण तीन वर्षीय मासूम बच्चे का शव तालाब के कबाडे में अटका रहा। काफी प्रयासों के बाद बच्चे का शव बरामद हुआ है। सीडीओ ने इस मामले में संबंधित सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
रविवार को तेज बारिश के दौरान गांव शेरनगर के एक खुले नाले में रोहताश प्रजापति का तीन वर्षीय मासूम पुत्र अवि बहकर गांव के तालाब तक पहुंच गया। जिसके बाद वह लापता हो गया। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि गांव का प्रत्येक व्यक्ति व्याकुल और स्तब्ध हो उठा। जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से राहत और बचाव कार्यों को सक्रिय किया। मेरठ से विशेष नाविक टीम को बुलाकर तालाब व नाले में बच्चे की तलाश के लिए सघन अभियान चलाया गया। बुधवार को उक्त बच्चा का शव तालाब से बरामद किया गया। तालाब के कबाडे में बच्चा अटका रहा। इस तालाब की सफाई न होने के कारण यह हादसा हुआ है।
सीडीओ ने बताया
तालाब से बच्चे का शव मिल गया है। तालाब की सफाई कराई जा रही है। इस मामले में संबंधित सचिव के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी। सचिव के द्वारा पूर्व में तालाब की सफाई क्यों नहीं कराई गई। इस संबंध में भी जवाब तलब किया जाएगा।
कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, सीडीओ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल