Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » लायंस क्लब मुज़फ्फरनगर “उन्नति” ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

लायंस क्लब मुज़फ्फरनगर “उन्नति” ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

लायंस क्लब मुज़फ्फरनगर “उन्नति” द्वारा अपने सदस्यों के उल्लेखनीय सेवा कार्यों एवं नियमित बैठकों के सफल संचालन के उपलक्ष्य में एक भव्य अवार्ड नाइट का आयोजन भोपा बायपास स्थित संगम होटल में किया गया। इस अवसर पर क्लब के सक्रिय सदस्यों को समाज सेवा में उनके निरंतर योगदान हेतु ट्राफी एवं अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

क्लब अध्यक्ष लायन सीए मनीष बंसल एवं सचिव लायन अमित मित्तल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें उपहार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए। समारोह में स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान अभियान, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा सहयोग और जरूरतमंदों को सहायता जैसे विभिन्न सामाजिक कार्यों की उपलब्धियों को भी रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष लायन मनीष बंसल ने अपने उद्बोधन में कहा, “समाज सेवा लायंस क्लब की पहचान है। यह कार्य केवल दायित्व नहीं, अपितु हमारा आत्मिक कर्तव्य भी है।”

क्लब के मीडिया चेयरमैन एवं डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल कंसल ने जानकारी दी कि इस समारोह में डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी अजय अग्रवाल, डि. GLT कोऑर्डिनेटर रीना अग्रवाल, रीजन चेयरपर्सन अतुल ऐरन समेत कई गणमान्य सदस्य अपने परिवार सहित उपस्थित रहे।

प्रमुख सदस्यों में लायन निखिल मित्तल, लायन पंकज अग्रवाल, लायन मनीष जैन, लायन सचिन गोयल, लायन मुकुल गोयल, लायन राजेश मित्तल, लायन महेश जिंदल,लायन हिमांशु गुप्ता, लायन विशाल अग्रवाल,लायन कपिल गर्ग, लायन आकाश अग्रवाल, लायन शिशिर संगल, लायन लायन डॉ. प्रवेश कुमार एवं लायन नितिन गोयल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम में क्लब सदस्यों के परिवारजनों, विशेषकर बच्चों एवं मातृशक्ति ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

समारोह का समापन सामूहिक रात्रिभोज के साथ हुआ, जिसमें सभी सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी संवाद व आनंद का अनुभव किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल