मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिसौली का निरीक्षण किया। हड्डी रोग विशेषज्ञ होने के नाते उन्होंने अस्पताल की ओपीडी में मरीजों का परीक्षण किया तथा उन्हें आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. सुनील तेवतिया ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं एवं अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ी नौवाबाद का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने पर विशेष बल दिया।
इसके बाद डॉ. तेवतिया ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बुढ़ीना कलां का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर संचालित स्वास्थ्य सेवाओं, नियमित गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा स्वास्थ्य कर्मियों को शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए





