मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


सनातन धर्म सभा में श्रीजी सेवा समिति के तत्वाधान में चल रही श्रीरामकथा में तीसरे दिन राम जन्म का आलौकिक प्रसंग सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। कथा पंडाल को फूलों और गुब्बारों से दुल्हन की तरह सजाया गया था। जैसे ही कथाव्यास जी ने रामजन्म का प्रसंग सुनाया, पूरा पंडाल “बधाई हो, बधाई हो, अवध में राम जन्मे हैं” के जयकारों से गूंज उठा।

कथा में व्यासपीठ से बताया गया कि जब-जब धरती पर धर्म की हानि होती है, तब-तब प्रभु अवतार लेते हैं। राजा दशरथ के महल में चारों भाइयों के जन्म का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। इस अवसर पर बधाई गीतों पर महिलाओं ने नृत्य किया और एक-दूसरे को बधाई दी। पुष्प वर्षा कर रामजन्मोत्सव मनाया गया।
कथा में कहा गया कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम का आदर्श आज के समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। अंत में आरती और प्रसाद वितरण के साथ आज की कथा का विश्राम हुआ।
आज कथा में ममता अग्रवाल भाजपा नेता एवं मुख्य यजमान गौरव गर्ग एवं अभिनव अग्रवाल अश्वनी रहेजा कल सुभाष चंद्र ललित अरोड़ा संजीव धीमान ईश कौशल आदि उपस्थित रहे





