Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » बड़े वृक्षारोपण स्थलों को स्मृति वन के रूप में किया जाए विकसित: डीएम

बड़े वृक्षारोपण स्थलों को स्मृति वन के रूप में किया जाए विकसित: डीएम

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मंगलवार को विकास भवन के सभागार में डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक हुई। बैठक में डीएम ने बडे वृक्षारोपण स्थलों को स्मृति वन के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए है।
डीएम ने जिला वृक्षारोपण समिति के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने वृक्षारोपण जन अभियान-2025 के अन्तर्गत समस्त विभागाध्यक्ष को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष गड्ढ़ा खुदान की सूचना प्रभागीय कार्यालय में उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिए है। डीएम ने बड़े वृक्षारोपण स्थलों को स्मृति वन के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए है। वहीं उनके नाम स्वतंत्रता सेनानी एवं स्थानीय प्रबुद्ध लोगों के ऊपर रखने के आदेश दिए है। जिला पर्यावरण समिति के कार्यों की समीक्षा के दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन नियम के अनुपालन के अन्तर्गत एमआरएफ सेन्टर निर्माण हेतु भूमि प्रबन्धन, साथ ही स्थानीय निकाय के विभिन्न क्षेत्रों से जनित नगरीय ठोस अपशिष्ट के एकत्रण तथा अन्तिम निस्तारण तक परिवहन किये जाने हेतु सेकेण्ड्री स्टोरेज फैसेलिटीज के निर्देश दिए है। वहीं उसकी कम्पोस्टिंग/आरडीएफ, लिगेसी वेस्ट की स्थिति को चर्चा कर परखा है। जिला गंगा समिति की समीक्षा के दौरान शहरी क्षेत्रों से आनेे वाले नालों/ड्रेन्स के चिन्हीकरण की स्थिति तथा सीवेज ट्रीटमेन्ट सन्यन्त्रों की स्थापना किये जाने की स्थिति पर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की है। बैठक में सीडीओ कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, डीएफओ कन्हैया पटेल, एसडीएम खतौली संजय सिंह, एसडीएम जानसठ जयेंद्र सिंह, एसडीएम बुढ़ाना राजकुमार भारती, एसडीएम अपूर्वा यादव, प्रदूषण अधिकारी गीतेश सिंह, डीपीआरओ रेणु श्रीवास्तव, उप कृषि निदेशक प्रमोद कुमार सिरोही आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल