Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » नरा उप केंद्र से दो दिन लगातार 2 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बाधित

नरा उप केंद्र से दो दिन लगातार 2 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी बाधित

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

सर्व साधारण को यह सूचित किया जाता है कि 220 के०वी० उपकेन्द्र नरा पर 132 के०वी० मेन बस पर अनुरक्षण कार्य करने हेतु शटडाउन शनिवार, दिनांक 18 जुलाई 2026 व रविवार, दिनांक 19 जुलाई 2026 को प्रातः 07:00 बजे से 09:00 बजे तक किया जाना है जिसके कारण 220 के०वी० उपकेन्द्र नरा से निर्गत सभी 33 के०वी० पोषको (टाउनहाल, यू०पी०स्टील, सर्वोतम, शामली रोड, फर्नेस-III व IV, आई०सी०-I व II, बेगराजपुर, अमन रोलिंग, सूजडू, मेडिकल, डीएलएस पेपर, महावीर चौक) एवं उपभोक्ता DSM शुगर, अमन रोलिंग मिल व अम्बा शक्ति स्टील को उपरोक्त निर्धारित समय में विद्युत आपूर्ति नहीं की जा सकेगी। अतिआवश्यक अनुरक्षण कार्य में होने वाले विद्युत व्यवधान के दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल