मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका के सभागार में सुबह 11 बजे शनिवार को बोर्ड बैठक होगी। चेयपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की अध्यक्षा में बोर्ड बैठक आयोजित होगी। बोर्ड बैठक के एजेंडे में करीब 150 करोड़ रुपये की लागत के करीब 156 प्रस्ताव का रखे गए है। जिसमें कांवड यात्रा के काम, पेयजलापूर्ति, पथ प्रकाश, सड़क, नाली-नाले का निर्माण, सौन्दर्यकरण के साथ ही डिजिटल निगरानी के लिए भी कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल हैं। सीसीटीवी नेटवर्किंग के लिए प्रस्तावित कार्य को दो हिस्से में विभाजित किया है। पहले प्रस्ताव में 35 वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य होगा, इसके लिए 01 करोड़ 99 लाख 26 हजार 482 रुपये का व्यय अनुमान बना है। वहीं दूसरे प्रस्ताव में 20 वार्डों में सीसीटीवी कैमरे और सर्वर रूम स्थापित करने का कार्य होगा, जिस पर पालिका 01 करोड़ 64 लाख 96 हजार 150 रुपये खर्च करने की तैयारी है। यह सब कार्य सदन की मंजूरी मिलने पर कराए जाएगे।






