मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

अपर मुख्य सचिव, महोदया एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में विगत दिवस को विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय में समस्त देशी थोक अनुज्ञापियों की बैठक आहूत की गई जिसमें उन्हें 42.8% में 100 ML का पर्याप्त स्टॉक रखने हेतु निर्देशित किया गया एवं फुटकर दुकानों पर अधिक से अधिक निकासी देने हेतु निर्देशित किया गया । आबकारी निरीक्षकों के द्वारा मदिरा की दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया ; पोज़ मशीन से मदिरा की शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने के साथ ही दुकानों पर रखे स्टॉक का स्टॉक रजिस्टर से भौतिक सत्यापन किया गया , मदिरा अपने निर्धारित मूल्य पर ही बिक रही है की नहीं, इसको सुनिश्चित करने के लिए गोपनीय टेस्ट परचेस कराये गए ; दुकानों पर लगे CCTV कैमरों को निरंतर क्रियाशील रखने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही संचित स्टॉक में से रैंडमनली बोतलों को निकालकर उनपर लगे QR कोड को विभागीय ऐप के माध्यम चेक किया गया । साथ ही समस्त देशी दुकानों पर 42.8% की 100 ML की मदिरा को रखने के लिए निर्देशित किया गया ।
साथ ही आबकारी निरीक्षकों द्वारा ग्राम गादला एवं जोली में दबिश की कार्यवाही की गई ।






