Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » नकली उर्वरक व कीटनाशक प्रकरण में पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, गोदाम का किया निरीक्षण

नकली उर्वरक व कीटनाशक प्रकरण में पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, गोदाम का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने डीएम की स्वीकृति के बाद शहर कोतवाली में आरोपी अमित कुमार समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद नकली उर्वरक, कीटनाशक गोदाम का निरीक्षण किया है।


रविवार को उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही, जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया और वरिष्ठ लिपिक राहुल चौधरी, सचिन पुंडीर ने पर रूडकी रोड स्थित श्रीराम कृष्ण विहार कालोनी में छापा मारते हुए नकली उर्वरक और कीटनाशक का गोदाम पकडा था। यहां से सिंलाई मशीन के साथ विभिन्न ब्रांडिंग कम्पनी के बैंग और नकली उर्वरक, कीटनाशक व मक्का का बीज मिला था। इस दौरान आरोपी कूकडा निवासी अमित कुमार फरार हो गया था। टीम ने कार्रवाई करते हुए गोदाम को सील कर दिया था।

देर रात्रि में कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया के द्वारा डीएम को पूरे मामले की जानकारी दी गई और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए स्वीकृति ली गई। डीएम की अनुमति के बाद कृषि अधिकारी ने शहर कोतवाली में आरोपी अमित कुमार व उसके अन्य साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी व कॉपीराइट एक्ट के साथ 3/7 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अमित कुमार की अन्य पहचान की कई आईडी मिली है। उसने उक्त गोदाम को किराए पर लिया हुआ है। उसके गिरोह को पकडने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल