Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » बारिश से बुरा हाल, नालों से नहीं हुई निकासी, दफ्तर और घरों में भरा पानी

बारिश से बुरा हाल, नालों से नहीं हुई निकासी, दफ्तर और घरों में भरा पानी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुसतान सिटी न्यूज

पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से लोग काफी परेशान है। शहर के नाले गंदगी से अटे होने के कारण बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पायी। नाले ओवरफ्लो होने के कारण पानी सरकारी दफ्तर और घरों में घुस गया। घरों में पानी घुसने से रखा सामान खराब हो गया और गंदे पानी की बदबू से लोग काफी परेशान रहे।

शहर के मोहल्ला रामपुरी, आबकारी, जनकपुरी, शाहबुददीनपुर रोड, गणेश चौक, साकेत, ब्रह्मपुरी, मल्हूपुरा, न्याजूपुरा, महमूदनगर, किदवईनगर, प्रेमपुरी, कृष्णापुरी, गांधी कालोनी, गांधी नगर, आदर्श कालोनी, अंकित विहार आदि मोहल्लों में कई घंटे तक जलभराव रहा है। इस दौरान स्थानीय लोग काफी परेशान रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल