मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

लगातार हो रही बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में हुए जलभराव को लेकर डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने विभिन्न गांव का निरीक्षण किया है। उन्होंने कुछ स्थानों पर जेसीबी के माध्यम से नालों की सफाई को कराते हुए जल निकासी को दुरूस्त कराया है। डीपीआरओ ने सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) एवं ग्राम पंचायत सचिवों को फील्ड में रहकर जल निकासी के सख्त निर्देश दिए है।


डीएम उमेश मिश्रा ने बारिश को लेकर हुए जलभराव का समाधान कराने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है। डीएम के निर्देश मिलने पर डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने विभिन्न गांव का स्थलीय निरीक्षण किया है। उन्होंने विकास खण्ड-बुढ़ाना की ग्राम पंचायत-खरड़, करौदा महाजन, खेडा मस्तान, कुरथल, टाण्डा माजरा, टोडा, लुहसाना, गढी नौआबाद, मिण्डकाली, विज्ञाना, जैतपुर, परासौली, कुरावा, कमरूद्दीननगर, कल्याणपुर का निरीक्षण किया। वहीं विकास खण्ड-शाहपुर की ग्राम पंचायत-सोहंजनी तगान, विकास खण्ड-चरथावल की ग्राम पंचायत कुल्हेडी, दधेडू खुर्द, दूधली, दीदाहेडी, सैदनंगला, विकास खण्ड-खतौली की ग्राम पंचायत-भैंसी, नावला, खेडी तगान का निरीक्षण किया। विकास खण्ड-बघरा की ग्राम पंचायत बघरा, विकास खण्ड-मोरना की ग्राम पंचायत-शुकताल खादर, गादला, रहमतपुर, खेडी फिरोजाबाद, भोपा, विकास खण्ड-जानसठ की ग्राम पंचायत-बेहडा आस्सा, देवल मजरा ग्राम पंचायत कैलापुर जसमौर, वलीपुरा मजरा ग्राम पंचायत-मुझेडा, विकास खण्ड-सदर की ग्राम पंचायत-ग्राम पंचायत जडौदा, बझेडी, एवं विकास खण्ड-पुरकाजी की ग्राम पंचायत-छपार, ग्राम पंचायत-झबरपुर आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने उक्त गांव में ग्राम पंचायत सचिवों को जेसीबी एवं पम्पिंग सैट के माध्यम से जलनिकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इन सभी गांव में जेसीबी मशीन से नालों की सफाई और पम्पिंक सैट से जल निकासी कराई गई। डीपीआरओ ने विभागीय अधिकारियों को सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के भी निर्देश दिए है।





