Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » शिव भक्तों के लिए उचित व्यवस्था कराने को डीपीआरओ ने किया कांवड मार्ग का निरीक्षण

शिव भक्तों के लिए उचित व्यवस्था कराने को डीपीआरओ ने किया कांवड मार्ग का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

आगामी दिनों में शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने 19 प्वाइंट का निरीक्षण करते हुए सत्यापन किया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को विभिन्न बिन्दुओं पर दिशा निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने रामपुर तिराहा से छपार-बरला होते हुए भूराहेडी तक तथा कांवड़ गंगनहर पटरी का निरीक्षण किया है। बझेडी अंडरपास से शिव भक्त कांवड़ लेकर मुजफ्फरनगर शहर के अन्दर पैदल अपने-अपने गंतव्य स्थलों की ओर जाते है। बझेडी अंडरपास में बारिश के कारण अत्याधिक जलभराव हो गया है, जिसके संबंध में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) विकास खण्ड-सदर सतेन्द्र कुमार को निर्देशित किया गया कि तत्काल सचिव को निर्देशित करते हुए पम्पिंग सैट के माध्यम से उक्त जल निकासी की व्यवस्था सुचारू कराए। बझेडी अंडरपास से बागोवाली कट तक दोनों ओर गोबर के ढेर को तत्काल हटवाना एवं पानी की निकासी कराना तत्काल सुनिश्चित करें। शिवभक्तों के लिए मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने सामुदायिक शौचालय एवं पानी की सुविधा संबंधी फ्लैक्स दूरी सहित जगह-जगह लगवाना के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त कांवड मार्ग एवं शिविरों से एकत्रित कूड़े को तत्काल ई-रिक्शा के माध्यम से नजदीकी आरआरसी सेंटर पर डलवाने हेतु किसी कार्मिक की ड्यूटी लगाए। शेरपुर के क्षेत्र में मेन रोड पर अत्याधिक जलभराव है, जिसके संबंध में सचिव मौहम्मद नसीम, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) विकास खण्ड-सदर सतेन्द्र कुमार को निर्देशित किया कि पम्पिंग सैट लगवाकर उक्त जलनिकासी की व्यवस्था सुचारू कराये। डीपीआरओ ने बामनहेडी ओवरब्रिज, रामपुर तिराहा, सिसौना तिराहा, रई-बढेडी गेट, बिजोपुरा-परेई गेट, जय भारत इण्टर कॉलेज छपार, बरला इण्टर कॉलेज, फलौदा विकास खण्ड, भोजाहेडी, भूराहेडी, गंगनहर पटरी मार्ग पर कैल्लनपुर-धमात-गोधना-तुगलकपुर-कम्हेडा-नंगला दुहेली, गंगनहर पटरी मार्ग पर पलडा व सराय रसूलपुर-बुआडा कलां, बेगराजपुर भायंगी, मढकरीमपुर, शाहबाजपुर तिगाई, भैंसी, नावला, खानूपुर, बेगराजपुर आदि का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल