Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » बारिश ने चौपट की बिजली सप्लाई व्यवस्था, इंतजाम हुए फेल

बारिश ने चौपट की बिजली सप्लाई व्यवस्था, इंतजाम हुए फेल

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

बारिश ने पावर कारपोरेशन के सप्लाई सिस्टम को हिलाकर रख दिया। सप्लाई को लेकर किए गए तामाम इंतजामों को बारिश ने फेल कर दिया। बारिश के कारण शुक्रवार को भी पूरे जनपद की करीब आठ घंटे से अधिक तक सप्लाई प्रभावित रही है। मिमलाना, रोहाना, रामपुर, भोपा रोड आदि स्थानों पर 33केवी के तार भी टूटे है वहीं कुछ स्थानों पर पोल भी गिरे है। इसके अलावा करीब 90 से अधिक बिजलीघरों से सप्लाई प्रभावित रही है।
बारिश के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त बना हुआ है। बारिश ने पूरे जनपद की बिजली व्यवस्था को हिलाकर रख दिया है। आपूर्ति बाधित होने पर शहरी क्षेत्र में पेयजलापूर्ति को लेकर बडी समस्या खडी हो गई। शहर के करीब 81 नलकूपों से पानी की सप्लाई काफी प्रभावित रही। स्थानीय लोग पानी को तरस गए। उधर शहर के मिमलाना रोड, रूडकी रोड, जिला अस्पताल, रूडकी रोड न्यू, पचेंडा रोड, शामली रोड, टाउन हाल रोड, नुमाईश कैम्प, गांधी कालोनी, नई मंडी, मंडी समिति, महावीर चौक, सुजडू, टीपी नगर आदि बिजलीघरों से सप्लाई बाधित रही। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर टूटकर गिर बिजली के पोल और 33केवी के तार से भी सप्लाई प्रभावित रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल