Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » डीएम व एसएसपी ने किया सोलानी नदी के बढते जलस्तर का निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने किया सोलानी नदी के बढते जलस्तर का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जिलाधिकारी  उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार वर्मा ने आज जनपद में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सोलानी नदी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर जल प्रवाह एवं आसपास क्षेत्र का निरीक्षण किया किया।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान नदी में जल प्रवाह को प्रभावित करने वाले विभिन्न क्षेत्रों को देखा। नदी के सुचारू प्रवाह को बनाए रखने तथा संभावित जलभराव की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से संबंधित विभागों को व्यापक स्तर पर साफ सफाई अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही उन्होंने जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक स्थानों पर नियमित साफ सफाई एवं निगरानी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन एवं व्यवस्थाएं तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा के दौरान जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है
जनपदवासियों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से नदी, नालों अथवा जलभराव वाले क्षेत्रों के समीप जाने से बचें तथा बच्चों को ऐसे स्थानों से दूर रखें। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, जलभराव अथवा अन्य समस्या की सूचना तत्काल जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 9412210080 पर उपलब्ध कराएं, ताकि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व  अनिरुद्ध प्रताप सिंह, तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड़ , नायब तहसीलदार अमित कुमार लेखपाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल