Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » कांवड मार्ग के अति महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों के टेंडर किए निरस्त, डीएम ने जताई कडी नाराजगी

कांवड मार्ग के अति महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों के टेंडर किए निरस्त, डीएम ने जताई कडी नाराजगी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

आगामी दिनों में कांवड यात्रा शुरू होने जा रही है और ऐसे में नगर पालिका के द्वारा कांवड मार्ग पर होने वाले महत्वपूर्ण निर्माण कार्य शुरू नहीं कराए गए है। निर्माण कार्यों को शुरू होने से पहले ही टेंडर को निरस्त कर दिया गया है। बैठक में जब डीएम ने बझेडी अंडरपास से मदीना चौक तक होने वाले निर्माण कार्यों के संबंध में ईओ से जानकारी प्राप्त की तो ईओ पवन कुमार ने बताया कि उक्त टेंडर निरस्त हो गई है। इस मामले में डीएम ने कडी नाराजगी जताई है।
नगर पालिका के द्वारा कांवड मार्ग राज्य वित्त आयोग की 1.69 करोड की धनराशि से बझेडी अंडरपास से मदीना चौक तक चौडीकरण कर सीसी मार्ग निर्माण कार्य कराया जाना है। वहीं करीब 1.68 करोड की धनराशि से बझेडी अंडरपास से मदीना चौक तक दोनों ओर इंटरलोकिंग पटरी के सुधार व अबकर के प्लाट से आबिद अली के मकान तक कवर्ड आरसीसी नाले का निर्माण कार्य कराया जाना है। तत्कालीन ईओ डा. प्रज्ञा सिंह के कार्यकाल में दोनोें निर्माण कार्यों को लेकर टेंडर निकाला गया। वहीं उनके कार्य काल में टेंडर की टेक्निकल की जांच भी पूरी हो गई। इसके बाद उनका तबादला हो गया। उनके जाने के बाद इन टेंडर की फाइनेंशियल बीट नहीं खोली गई। जबकि बीट खोलने के लिए दो डीएससी होनी चाहिए। एई निर्माण और जेई की डीएससी से टेंडर की फाइनेंशियल बीट खोली जा सकती थी, लेकिन नगर पालिका प्रशासन ने इस महत्वपूर्ण टेंडर को निरस्त कर दिया। जबकि लोक निर्माण विभाग से इस कार्य के लिए पहले से ही एनओसी ले ली गई थी। इस मामले में डीएम ने कडी नाराजगी जताई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल