Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » घोर लापरवाही: मौसम खराब होने पर पालिका कार्यालय की छत से हटवाया गुटका, अब टपक रहा पानी, हो सकता है बडा हादसा

घोर लापरवाही: मौसम खराब होने पर पालिका कार्यालय की छत से हटवाया गुटका, अब टपक रहा पानी, हो सकता है बडा हादसा

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नगर पालिका प्रशासन की एक बडी लापरवाही सामने आयी है। मौसम खराब होने के बावजूद भी पालिका प्रशासन ने कार्यालय की छत से गुटका हटवा दिया है। नगर पालिका कार्यालय की छत से गुटका हटने के बाद मिट्टी में पानी भर गया है और अब पानी छत से नीचे कार्यालयों में टपक रहा है। यदि बारिश ऐसे ही होती रही तो कोई बडी अनहोनी भी हो सकती है। ऐसे में नगर पालिका को तत्काल प्रभाव से सुरक्षा के इंतजाम भी करने चाहिए।
नगर पालिका के कार्यालय की छत की मरम्मत होनी है। इसके लिए पालिका ने टेंडर भी निकाला हुआ है। नगर पालिका प्रशासन ने मौसम की परवाह न करते हुए छत से गुटका हटवा दिया। बारिश के बीच में गुटका हटाया गया है। बुधवार की रात्रि आठ बजे से लगातार हो रही बारिश से गुटके के मिट्टी में पानी भर गया। अब पानी छत से कार्यालयों में टपक रहा है। एई निर्माण, जेई, पथ प्रकाश आदि कार्यालयों में टपक रहे पानी को लेकर कार्य भी प्रभावित रहा है। नगर पालिका ने यदि समय रहते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए तो यहां पर कभी भी बडा हादसा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल