Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर बैंकों की खराब कार्य प्रणाली को लेकर सीडीओ नाराज, कार्रवाई की चेतावनी

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर बैंकों की खराब कार्य प्रणाली को लेकर सीडीओ नाराज, कार्रवाई की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

बुधवार को विकास भवन के सभागर में सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक की है। योजना की समीक्षा करने पर बैंकों की भूमिका काफी खराब पायी गई है। बैंकों के द्वारा ऋण के आवेदन रिजेक्ट करने और वैंडर्स के साथ बैंक मैनेजरों के द्वारा दुव्र्यवहार करने पर सीडीओ ने कडी नाराजगी जताई है। उन्होंने कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।


पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में ऋण की धनराशि 30 प्रतिशत वैण्डर्स को देने में विलम्ब करने तथा वैंडर्स के साथ बैंक मैनेजरों द्वारा दुव्र्यवहार किये जाने पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की गयी। जिन बैंको की लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति 15 प्रतिशत से कम है, उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु सम्बन्धित क्षेत्रीय प्रबन्धक को पत्र लिखने के निर्देश दिये गये है। बैंक ऑफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर को बैठक में भाग नहीं लेने के कारण उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु क्षेत्रीय प्रबन्धक को पत्र लिखने के निर्देश दिये गये है। बैंक अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए लोन का आवेदन प्राप्त होने के 07 दिन के अन्दर धनराशि सम्बन्धित वैण्डर्स के खाते में हस्तांतरण कर दी जाये। बिजली का बिल, आधार कार्ड, बैंक पास बुक को आधार मानते हुए लोन स्वीकृत कर दिया जाये। आधार कार्ड में पता भिन्न होने पर भी बिजली बिल, बैंक पास बुक के आधार पर ऋण कर दिया जाये। मैसर्स सोनू त्यागी बुढाना द्वारा लाभार्थियों से धनराशि लेकर संयंत्रों की स्थापना नहीं करने के कारण राजकीय धनराशि का दुरूपयोग किया जा रहा है, उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अग्रणी जिला प्रबन्धक, परियोजना प्रभारी यूपीनेडा को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों को बैंको से समन्वय कर सुगमता से ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये है। परियोजना प्रभारी को निर्देश दिये गये कि बैंक अधिकारियों से समन्वय करते हुए जनपद में अधिक से अधिक घरों पर सोलर संयंत्र की स्थापना कराये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल