Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » भ्रष्टाचार पर भडके किसानों ने सदर तहसील को घेरा

भ्रष्टाचार पर भडके किसानों ने सदर तहसील को घेरा

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनपद की सभी तहसीलों में हो रहे भ्रष्टाचार, पुलिस खराब कार्य शैली और प्रदूषण, स्मार्ट मीटर का विरोध आदि विभिन्न मुद्दों पर बारिश के बीच भाकियू ने सदर तहसील को घेरा है। भाकियू के जिलाध्यक्ष नवीन राठी के नेतृत्व में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया है। भाकियू के धरने की सूचना मिलने पर नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, तहसीलदार, पावर कारपोरेशन के एक्सईएन और अधिकारी मौके पर पहुंचे। नवीन राठी ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। धरने पर ही अधिकारी और किसानों के बीच वार्ता हुई। नगर मजिस्ट्रेट में 20 जुलाई तक सभी मांगे पूर्ण करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।


भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने कहा कि तहसील के अन्दर अंश निरधारन के नाम पर पैसा नही लिया जाये और लेखपाल ग्राम में जाकर निस्तारण करे। तहसील के अन्दर दाखिल खारिज के नाम पर पैसा न लिया जाये। आय प्रमाण पत्र के लिये किसान से पैसा मांगा जाता है। जबकि 46,000 रुपये से किसान की आय कम है किसान मजदूर की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि गरीब जो भी राशन कार्ड ऑन लाईन कराता है वह नाम नहीं चढते है। जिस कारण वह दफ्तरो के चक्कर काटता है। इसका समाधान जल्द करे। ग्राम रोहाना खुर्द में एमएसटी सीबीजी बायो गैस प्लान्ट का जो निर्माण हो रहा है उस जमीन की जांच कराई जाये। जो अवैध रूप से कब्जाई है वह जमीन वापस हो। ग्राम रोहाना खुर्द के जो मुर्दा पशु की जमीन है उसका स्थान न बदला जाये। गम रोहाना खुर्द का विवादित शिव मन्दिर का समाधान तुरन्त किया जाए। पुरकाजी शेरपुर खादर में जो सोलानी नदी पर पुल बना है। वह पुल हटाया जाये इस पुल के कारण किसानों की हजारो बिघा फसलो का नुकसान हो रहा है। बिजली विभाग, जबरदस्ती किसानो के घर पर स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य कर रहे है इस पर रोक लगायी जाये। एन0 एच0 58 नरा जडौदा नाले की सफाई कराई जाये। वहां पर जल भराव होने के कारण ग्राम वासियो को और आम नागरिको को बहुत परेशानी हो रही है। बघरा बलॉक के ग्राम नंगला पिथौरा में लेखपाल व कानूनगो ने मिलकर एक किसान की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कराकर, उस किसान की फसल कटवायी।

इन्होंने बताया
धरने पर नगर मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारियों से वार्ता हुई है। नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर ने 20 जुलाई तक मांगे पूरी करने और समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। इस आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया है।
नवीन राठी, जिलाध्यक्ष भाकियू

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल