मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नेडा विभाग की सोलर स्ट्रीट लाइटों से देहात क्षेत्र रोशन होने जा रहा है। नेडा विभाग के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 61.86 लाख रुपए की धनराशि से 275 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएगी। इसके लिए नेडा विभाग ने शासन स्तर पर प्रस्ताव बनाकर भेजा है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद जगह चिन्हित करते हुए सोलर स्ट्रीट लाइटों को लगाने का कार्य किया जाएगा।
नेडा विभाग के द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष में जनपद के 37 गांव में करीब 58.40 लाख के खर्च से 260 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई है। बाबू कल्याण सिंह उन्नति योजना के तहत 23 गांव में 142 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत 14 गांव मे 118 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई है। अब नेडा विभाग देहात क्षेत्र में ओर सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने जा रहा है। इसके लिए नेडा विभाग ने 61.86 लाख से 275 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। प्रत्येक सोलर स्ट्रीट लाइट पर करीब 22497 रुपए की धनराशि खर्च होगी। बाबू कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना से 150 और पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना से 125 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएगी। नेडा विभाग के द्वारा यह प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन स्तर से अनुमति मिलने पर ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएगी।

इन्होंने बताया
ग्रामीण क्षेत्रों में 61.86 लाख से 275 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। बाबू कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना से 150 और पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना से 125 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। प्रत्येक सोलर स्ट्रीट लाइट पर करीब 22497 रुपए की धनराशि खर्च होगी।
भजन सिंह, यूपी नेडा परियोजना प्रभारी





