Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » वाह रे बिजली विभाग तेरे भी काम बडे निराले है, जर्जर तारों को बदलते हुए पालिका की ही उतार की स्ट्रीट लाइटें

वाह रे बिजली विभाग तेरे भी काम बडे निराले है, जर्जर तारों को बदलते हुए पालिका की ही उतार की स्ट्रीट लाइटें

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शहर में विभिन्न स्थानों से बिजली विभाग के द्वारा नगर पालिका की स्ट्रीट लाइटे उतार दी गई है। वहीं कुछ स्थानों पर लाइटों के तार काट दिए गए है। जिस कारण उक्त स्थानों पर रात्रि में अंधेरा छाया हुआ है। इस मामले में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कडी नाराजगी जताते हुए पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजा है। वहीं इसकी जानकारी एडीएम प्रशासन को भी दी है।
शहरी क्षेत्र में पावर कारपोरेशन के द्वारा जर्जर तार और पोल आदि को बदलने का कार्य चल रहा है। बिजली विभाग और एलएनटी कम्पनी के कर्मचारी संयुक्त रूप से एबीसी केबिल और जर्जर तार, पोल आदि को बदलने का कार्य कर रहे है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि शहर के वार्ड संख्या 43 में बिजली के जर्जर तारों को बदलने का कार्य करते समय नगर पालिका की स्ट्रीट लाइटों को खंबों से उतारकर कर्मचारीगण अपने साथ ले जाते है। कई स्थानो पर तार बदलते समय पालिका द्वारा जनहित में लगायी जाने वाली स्ट्रीट लाईटो के कनेक्शन के तार काट दिये जाते है। जिस कारण पालिका क्षेत्र में रात्रि में अंधेरा छाया हुआ है। उन्होंने इस मामले में चीफ पवन अग्रवाल को कडी कार्रवाई के लिए कहा है। वहीं उतारी गई लाइटों को पालिका में जमा कराने के निर्देश दिए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल