Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » राजपुर छाजपुर में बन रहे मुख्यमंत्री कम्पोजिट मॉडल विद्यालय की जांच करने पहुंची सहारनपुर के अधिकारियों की टीम

राजपुर छाजपुर में बन रहे मुख्यमंत्री कम्पोजिट मॉडल विद्यालय की जांच करने पहुंची सहारनपुर के अधिकारियों की टीम

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

बढाना के गांव राजपुर छाजपुर में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री कम्पोजिट मॉडल विद्यालय की पर कमिश्नर ने जांच बैठा दी है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के ग्राम अध्यक्ष अक्षय राणा के द्वारा निर्माणाधीन मुख्यमंत्री कम्पोजिट मॉडल विद्यालय की खराब गुणवत्ता और अनियमितता के संबंध में शिकायत की गई है। आरोप है कि निर्माण में तृतीय श्रेणी की ईओ का प्रयोग किया रहा है। वहीं कम सीमेंट और जंग खाए सरिए का इस्तेमाल किया जा रहा है। अक्षय राणा की शिकायत पर कमिश्नर ने जांच करने के लिए मौके पर सहारनपुर से टीम को भेजा है। टीम के द्वारा मौके पर विभिन्न बिन्दुओं पर जांच पडताल की गई है।
गांव राजपुर छाजपुर में करोडों की लागत से मुख्यमंत्री कम्पोजिट मॉडल विद्यालय बनाया जा रहा है। इस विद्यालय के निर्माण में खराब सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। गांव के ही अक्षय राणा ने इस संबंध में पहले डीएम उमेश मिश्रा से शिकायत की थी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि विद्यालय के निर्माण में तृतीय श्रेणी की ईट और कम सीमेंट व जंग खाया सरिया लगाया जा रहा है। डीएम के द्वारा इस मामले में एसडीएम बुढाना से जांच पडताल कराई गई। एसडीएम बढाना से जांच आख्या डीएम को सौंपते हुए बताया कि चिनाई कार्य में प्रयुक्त की जा रही ईटे द्वितीय श्रेणी की है। जिससे काफी चिनाई का कार्य किया गया है। जिस पर वर्तमान में निर्माण कम्पनी के द्वारा कुची से सीमेन्ट पोतकर छिपा दिया गया है। द्वितीय श्रेणी की ईटों के द्वारा की गयी चिनाई अद्योमानक है। विद्यालय निर्माण में किये जा रहे कार्य में तकनीकी दक्षता का अभाव है मौके पर कार्यदायी संस्था का कोई भी तकनीकी स्टॉफ उपलब्ध नही था। विद्यालय में आर०सी०सी० के कॉलम एव ‘बीम का कार्य किया गया है जिस पर कास्टिंग का उल्लेख नही है, जिससे कॉलम एव बीम की तराई एवं स्ट्रेन्थ का आंकलन नहीं किया जा सका। फील्ड में एकत्रित की गयी डस्ट/कोरसेंड की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है। इस जांच के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पायी। अक्षय राणा के द्वारा फिर से शिकायत की गई। डीएम ने कमिश्नर को पत्र भेजकर अनुरोध किया कि शिकायतकर्ता द्वारा बार-बार जांच से असंतुष्ट होने के कारण उक्त प्रकरण की जांच सहारनपुर मंडल के अधिकारियों की टीम गठित कर कराई जाए। कमिश्नर के द्वारा सहारनपुर से जांच करने के लिए अधिकारियों की टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने मौके पर पहुंंच कर विभिन्न बिन्दुओं पर जांच पडताल की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल