Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » आदर्श ग्राम फुगाना के विकास कार्यों को देख गदगद हुए उप निदेशक पंचायती राज, प्रधान को दिया लखनऊ आने का निमंत्रण

आदर्श ग्राम फुगाना के विकास कार्यों को देख गदगद हुए उप निदेशक पंचायती राज, प्रधान को दिया लखनऊ आने का निमंत्रण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


बुधवार को उप निदेशक पंचायतीराज राघवेन्द्र द्विवेदी ने आदर्श ग्राम फुगाना के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप निदेशक पंचायतीराज को गांव में अच्छी साफ सफाई और गांव का अच्छा सौन्दर्यीकरण देखने को मिला।

यह देख राघवेन्द्र द्विवेदी गदगद हो गए। उन्होंने निवर्तमान ग्राम प्रधान जितेन्द्र मलिक को लखनऊ में आने का न्यौता दिया है।


उन्होंने गांव के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए भौतिक निरीक्षण भी किया है। उन्होंने गांव में पंचायत घर, आरआरसी सेंटर, श्मशान घाट, अमृत सरोवर व गाँव में निर्मित शहिद भगत सिंह डिजिटल लाइब्रेरी को देखा। गांव में हुए विभिन्न विकास कार्यों को देखकर वह गदगद हो गए। उन्होंने निवर्तमान ग्राम प्रधान जितेन्द्र मलिक व समस्त ग्राम वासियो की प्रशंसा की है। इस दौरान डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव, अपर जिला पंचायती राज अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, ओमसिहं, लोकेश सिरोही, नरेन्द्र, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल